Home » Uncategorized » लखीमपुर खीरी में प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

लखीमपुर खीरी में प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

Share:

खुर्शीद आलम

लखीमपुर खीरी जिले में प्रशासनिक न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय (लखनऊ बेंच) राजीव सिंह ने शनिवार को जिला जज शिव कुमार सिंह, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गहन पड़ताल की गई। इस अवसर पर सीजेएम प्रमोद कुमार यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार कुशवाहा समेत अन्य न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने पुरुष एवं महिला बंदी ग्रह का निरीक्षण कर बंदियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, मूलभूत आवश्यकताओं, बेल, पैरवी एवं हिस्ट्री टिकट आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महिला बंदी ग्रह में निरुद्ध महिलाओं को साड़ी तथा उनके शिशुओं को उपहार भेंट किए गए। विभिन्न बैरिकों एवं कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने अस्पताल में भर्ती बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जिला कारागार में संचालित गौशाला का अवलोकन किया। कारागार अधीक्षक ने बताया कि यह पहल डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशन में शुरू की गई है। न्यायमूर्ति ने इस अभिनव पहल की सराहना की तथा गोवंश को फल भी खिलाए। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment