
रिपोर्ट:- खुर्शीद आलम लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष नीमगाँव के नेतृत्व में थाना नीमगाँव पुलिस द्वारा , 02 वारंटी अभियुक्त 1. सक्ष्मी उर्फ शशिकान्त पुत्र घुरई निवासी सिकटिहा थाना नीमगांव जनपद खीरी 2. लक्ष्मी उर्फ लक्ष्मीकान्त पुत्र घुरई निवासी सिकटिहा थाना नीमगांव जनपद खीरी सम्बन्धित मु0सं0 369/21धारा 506 भादवि में गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 सिद्धान्त पवार, हे0का0 सुशील कुमार, हे0का0 संजय यादव, का0 विकास कुमार आदि।








