रहीसुद्दीन
लखीमपुर खीरी। थाना मैगलगंज क्षेत्र के फत्तेपुर खानपुर ग्रन्ट गांव में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर एक सराहनीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह एवं बृजेश सिंह ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान गांव में सड़क, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने न केवल समस्याओं को सुना, बल्कि संबंधित अधिकारियों तक उन्हें प्रभावी ढंग से पहुंचाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार पाल, अनिल कुमार, कामता प्रसाद, राम प्रसाद, मोहम्मद शरीफ, रामकिशन, अमित कुमार पाल व मैगलगंज क्षेत्र के शकुन टाइम्स संवाददाता राहीसुद्दीन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बात रखी और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता की सराहना की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गांव का समग्र विकास तभी संभव है जब सभी मिलकर प्रयास करें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और हर समस्या के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस जनसंवाद ने न केवल प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद को मजबूत किया, बल्कि विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल भी साबित हुआ।







