शाबान सिद्दीकी
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर ब्लॉक के फरधान थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पीरपुर में सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सावित्री देवी एवं प्रधानाध्यापिका अबदा खातून ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कक्षा 5 में प्रथम गुलनाज, द्वितीय वैष्णवी, तृतीय अर्चना; कक्षा 4 में प्रथम कृष्णा सेनी, द्वितीय तनु, तृतीय सुनेना; कक्षा 2 में प्रथम शीनू, द्वितीय सुहैफ, तृतीय नैतिक तथा कक्षा 1 में प्रथम आसी, द्वितीय अर्क, तृतीय आसमीन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें कक्षा 5 से राधिका, कक्षा 4 से तनु, कक्षा 3 से सनी व अभिनव, कक्षा 2 से आतीं तिवारी तथा कक्षा 1 से राजा शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका अबदा खातून, ग्राम प्रधान सावित्री देवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।







