Home » Uncategorized » राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद यूपी के प्रदेश संरक्षक बने प्रमोद शर्मा, लखनऊ में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में हुई घोषणा

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद यूपी के प्रदेश संरक्षक बने प्रमोद शर्मा, लखनऊ में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में हुई घोषणा

Share:

खुर्शीद आलम 

लखनऊ। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ में आयोजित एक भव्य स्वागत कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रमोद शर्मा को परिषद का प्रदेश संरक्षक (उत्तर प्रदेश) नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रमोद शर्मा वर्तमान में छावनी परिषद, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के नामित सदस्य हैं तथा लखनऊ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। यह कार्यक्रम मानवता मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज, राम बिहार कॉलोनी, पारा, लखनऊ में आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रदेश संरक्षक की जिम्मेदारी प्रमोद शर्मा को सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वी पाल, प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव नंदकिशोर सिंह, मानवता इंटर कॉलेज के संस्थापक रामशंकर पाल सिंह, गोंडा मंडल अध्यक्ष शिवाकांत दुबे, महिला मंडल अध्यक्ष निशी तिवारी, बदायूं जिला प्रभारी दिनेश सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण, जिला आईटी सेल प्रभारी गौरव शुक्ला, अनिल सिंह सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक आलोक कुमार पाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अपनी नियुक्ति पर प्रदेश संरक्षक प्रमोद शर्मा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं में कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के आगामी अधिवेशन में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित करने हेतु पत्राचार किया गया है। उन्होंने परिषद द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि संगठन वर्तमान में देश के 17 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। उन्होंने संगठन के संकल्प को दोहराते हुए नारा दिया—

कलम रुके नहीं, हम बिके नहीं।

कार्यक्रम का संचालन लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने किया। प्रमोद शर्मा की नियुक्ति से संगठन में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Comment