Home » Uncategorized » मूल्य से अधिक पर बिक्री, प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल

मूल्य से अधिक पर बिक्री, प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल

Share:

राहुल कुमार 

लखीमपुर खीरी जनपद सहित आसपास के जिलों—गोंडा, बहराइच, बलरामपुर समेत कई क्षेत्रों में गुटखा व पान मसाला निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर बेचे जाने का मामला लगातार सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानदार मनमाने तरीके से कीमतें बढ़ाकर खुलेआम उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है।

बताया जा रहा है कि जहां बड़े दुकानदार गुटखा-पान मसाला के पैकेट पर 10 रुपये तक की बढ़ोतरी कर रहे हैं, वहीं छोटे दुकानदार 15 से 20 रुपये तक अधिक वसूल रहे हैं। इससे आम उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है और इसे खुली लूट करार दिया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब वस्तुओं की अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) तय है, तो उसके बावजूद इस तरह की मनमानी वसूली नियमों का खुला उल्लंघन है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित दुकानों की नियमित जांच कराई जाए तथा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनहित में इस मुद्दे पर शीघ्र ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और अवैध वसूली पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Comment