Home » जीवनशैली » सामाजिक » मितौली मेला महोत्सव में संस्कृति और उत्सव का संगम, कार्यक्रमों की श्रृंखला ने बांधा समा

मितौली मेला महोत्सव में संस्कृति और उत्सव का संगम, कार्यक्रमों की श्रृंखला ने बांधा समा

Share:

 अमरजीत

लखीमपुर खीरी जिले के थाना मितौली क्षेत्र का प्रसिद्ध मितौली मेला महोत्सव इन दिनों पूरे शबाब पर है। मेले में प्रतिदिन आयोजित हो रहे सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों ने न केवल क्षेत्रवासियों बल्कि दूर-दराज से आए दर्शकों को भी आकर्षित किया है। पूरा मेला परिसर उल्लास, रंग और परंपरा के वातावरण से सराबोर नजर आ रहा है।
मेला महोत्सव के अंतर्गत लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा बच्चों के मनोरंजन के विविध कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। मेले में लगे झूले, खिलौनों की दुकानें और खान-पान के स्टॉल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
कार्यक्रमों की इसी श्रृंखला में स्मृतिशेष फेरुल्ला भार्गव की पुण्य स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवि एवं शायरों ने हास्य, वीर रस, ओज और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कवि सम्मेलन एवं मुशायरे के मुख्य अतिथि
जुगुल किशोर, सदस्य राष्ट्रीय परिषद, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा एवं पूर्व सांसद राज्यसभा
रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में
सौरभ सिंह सोनू भाजपा विधायक कस्ता

Leave a Comment