खुर्शीद आलम
लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों में मजदूरों के हक, सम्मान और संविधान की रक्षा को लेकर चौपालों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने बताया कि निघासन ब्लॉक के ग्राम हरसिंहपुर में जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती की अगुवाई में चौपाल आयोजित की गई। वहीं बांकेगंज ब्लॉक के न्याय पंचायत अलीगंज कुसमौरी में के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में तथा न्याय पंचायत जटपुरवा के ग्राम सुखनी में जिला कोऑर्डिनेटर शिप्रा अवस्थी के नेतृत्व में चौपाल संपन्न हुई। इसके अलावा फूलबेहड़ क्षेत्र में भी नुक्कड़ चौपाल का आयोजन किया गया, जिसे रामपाल शाक्य ने संबोधित किया। चौपालों को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर शिप्रा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने कहा कि कांग्रेस मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है और आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान और सामाजिक न्याय की बुनियाद है। मजदूर मजबूत होंगे तो लोकतंत्र मजबूत होगा।मनरेगा बचेगी तभी गरीब बचेगा और संविधान बचेगा तभी भारत बचेगा। इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार मिश्रा, रामपाल शाक्य, लतीफ आजम, रघुनंदन राज पासी, राजेश अवस्थी, डॉ. जब्बार, राहुल कुमार विश्वकर्मा, छोटे अंसारी, अनूप कुमार, रामप्रसाद विश्वकर्मा, उद्देश्य गिरी, इनायत अली, हिमांशु मिश्रा, डॉ. इसरार खान, अनीस अहमद, अवधेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।








