Home » Uncategorized » विनोद कुमार वर्मा बनाए गए समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

विनोद कुमार वर्मा बनाए गए समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Share:

 

खुर्शीद आलम लखीमपुर खीरी 

 

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित दारुल सफ़ा बी ब्लॉक के कॉमन हाल (विधायक निवास) में समाजवादी मजदूर सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व राज्य मंत्री राहुल निगम वारसी की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति से राहुल निगम वारसी ने लखीमपुर खीरी निवासी विनोद कुमार वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित करते हुए। उन्हें उज्ज्वल भविष्य की बधाई व शुभकामनाएं दी। विनोद कुमार वर्मा पूर्व में समाजवादी पार्टी की राज्य कमेटी में सदस्य सचिव आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। वह गन्ना संघ लखनऊ उ०प्र० के पूर्व सदस्य भी रहे है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित होने के बाद जनपद खीरी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है। विनोद वर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करूंगा।।

Leave a Comment