खुर्शीद आलम
दिनांक 30-4-2025 को गौरव शिंह के द्वारा चिंटू पूरी गौ रक्षक को सूचना प्राप्त हुई की उतर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के पलिया कलां के संपूर्णनगर रोड ब्लॉक के आगे बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने एक गौ माता है, उनके बहुत गहरा घाव है, और बहुत खून निकल रहा है, चिंटू पूरी गौ रक्षक तत्काल पहुंचे देखा की गौ माता के घाव में बहुत कीड़े पड़े हुये हैं, और खून भी निकल रहा है, फिर चिंटू पूरी ने उन गौ माता का उपचार किया जिसमें साथ में मौजूद गौरव शिंह वा अन्य लोगो का भी सहयोग रहा। चिंटू पुरी के द्वारा आम जनता को एक संदेश भी दिया गया अगर आप लोग जख्मी गौवंश य बीमार हालत में देखते हैं तो हमें तत्काल सूचित करें हम तुरंत मौके पर पहुंचकर उसका इलाज करवाएंगे और उसके खाने-पीने की व्यवस्था भी करेंगे।







