Home » Uncategorized » सुगम यातायात व्यवस्था हेतु संकटा देवी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट का किया गया शुभारंभ

सुगम यातायात व्यवस्था हेतु संकटा देवी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट का किया गया शुभारंभ

Share:

 

राहुल कुमार 

आज दिनांक 02.05.2025 को जनपद खीरी के संकटा देवी चौराहे पर यातायात के सुगम संचालन हेतु ट्रैफिक सिग्नल लाइट का विधायक सदर जिलाधिकारी खीरी, पुलिस अधीक्षक खीरी, नगर पालिका अध्यक्ष, इरा श्रीवास्तव द्वारा शुभारंभ किया गया! इस अवसर पर सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी, सीओ ट्रैफिक शिवम कुमार, इओ नगर पालिका संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर हेमंत राय, प्रभारी यातायात योगेंद्र पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रहे।शहर के संकटा देवी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट के शुभारंभ से यातायात सुगम संचालन में सहयोग मिलेगा, साथ ही आम जनमानस यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक होगा व निर्बाध रूप से शहर की यातायात व्यवस्था संचालित होगी।

Leave a Comment