रिपोर्ट= राहुल कुमार
लखीमपुर खीरी जिले के वन रेंज मैगलगंज थाना नीमगांव क्षेत्र के अंतर्गत लौका ग्राम पंचायत में लगभग दो दिन पहले 3 शीशम के पेड़ बिना किसी परमिट की काट डाले गए और वहीं मांझा पाकरिया में भी 2 आम के पेड़ काट दिए गए जबकि इसी समय आम की फसल का समय भी है, क्षेत्र में हरे पेड़ों पर आरा चलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। वन दरोगा ने बताया कि पेड़ काटने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। आखिर यह लकड़कट्टे इतनी निडरता से पेड़ कैसे काट देते हैं इन्हें कार्रवाई का जरा सा भी भय क्यों नहीं है, कहीं प्रशासन की मिलीभगत से तो नहीं काटे जा रहे हैं हरे पेड़। आखिर क्यों वन विभाग नहीं दे रहा ध्यान, जो खुलेआम दिनदहाड़े हरे भरे छायादार वृक्षों को क्षतिग्रस्त कर वन संपदा को नष्ट किया जा रहा है।








