खुर्शीद आलम
लखनऊ
आल इंडिया फेयर प्राइज शाप डीलर एसोशिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव अशोक सिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश तिवारी संदीप मिश्रा ने लखनऊ में जावहर भवन में आयुक्त खाद्य एवं रसद तथा अपर आयुक्त से मुलाकात करके प्रदेश के कोटेदारों का समस्या को अवगत कराया तथा मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें कमीशन वृद्धि पेपर लेस व्यवस्था सिंगल डोर स्टेप में भीगा गेहूं देना अन्य सामग्री का वितरण तथा स्वयं सहायता समूह के कोटेदारो का नामित कोटेदार का खाता संचालन आदि मुद्दों पर चर्चा किया गया। आयुक्त द्वारा विस्तार से चर्चा करते हुए कुछ मांगों पर जल्द आदेश जारी करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। तथा संगठन द्वारा यह लिखित में दिया गया कि अगर हमलोगों की मांगों पर जल्द आदेश जारी नहीं किया गया तो जुलाई से लखनऊ चारबाग से विधानसभा और आयुक्त कार्यालय का रोड मार्च करके घेराव किया जायेगा।







