रिपोर्ट :- राहुल कुमार
ब्लाक लखीमपुर की ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या में 2 महीने के ऊपर हो चुका है, और योगी सरकार के द्वारा लगाई गई टंकी में अभी तक पानी नहीं आया है। शिकायत करने पर पता चला कि जहां पर टंकी लगाई गई वहां से बिजली सप्लाई का तार चोरी हो चुका है, 2 महीने के ऊपर हो चुके हैं अब तक तार नहीं लगाया गया है और ना ही चोरों का पता लग पाया है। इतने लापरवाह कर्मचारियों के ऊपर कोई आज तक कार्रवाई नहीं हुई है, और वहीं अगर कोई ग्रामीण शिकायत करता है तो उसको गाली दी जाती है। आखिर कब चालू होगी ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या में पानी सप्लाई और कब तक ग्रामीण खाते रहेंगे कर्मचारियों की गाली।







