राहुल कुमार
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी गोला महोदय के कुशल मार्गदर्शन व प्र०नि० थाना गोला के दिशा-निर्देशन में थाना गोला पुलिस टीम द्वारा गोवध अधिनियम मे वाछिंत अभियुक्तगण वांछित अभियुक्त अनवार पुत्र सन्यासी उम्र 45 बर्ष, शकील पुत्र मुन्ने उम्र 40 बर्ष निवासी ग्राम भुडवारा थाना गोला जिला खीरी को बिझौली नहर पुल के आगे फरधान की ओर नहर पटरी के किनारे से गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण की पूछताछ से घटना मे आरोपी रफीक पुत्र नसीमुल्ला, सुहैल उर्फ काली पुत्र मौहम्मद अहमद, मुख्तार अहमद उर्फ ताडी पुत्र मोबीन, मोसिम उर्फ मौसम्मी पुत्र सन्यासी, नफीश पुत्र छिद्दा, मुन्ना दुधई पुत्र धुंधई उर्फ कमलू, छोटे उर्फ दरोगा पुत्र लल्लू निवासीगण ग्राम भुडवारा थाना गोला जिला खीरी की संलिप्तता भी पाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मो अनीस, उ0नि0 निर्मल तिवारी, का0 अरुण सिंह पाल, का0 अनुज यादव आदि।








